{"_id":"631d91c31cdade2318023232","slug":"attack-on-electricity-department-team-went-to-cut-the-connection-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला, जेई ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला, जेई ने भागकर बचाई जान
Sun, 11 Sep 2022 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:14 PM IST
सार
थानाध्यक्ष जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जैतपुर के नहटोली गांव में शनिवार की दोपहर चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडों से किए गए हमले में संविदाकर्मी नारायन शर्मा घायल हो गए। अवर अभियंता होशराम सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने प्रधान सुनील कुमार उर्फ बंटी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने जैतपुर थाने में दी तहरीर दी। इसमें उन्होंने लिखा कि संयोजन विच्छेदन एवं कटिया हटाओ परिवर्तक बचाओ अभियान के तहत शनिवार दोपहर करीब एक बजे टीम नहटोली गांव में चेकिंग कर रही थी। टीम में उनके अलावा प्रवेंद्र कुमार, अविलाख सिंह, माधव सिंह, श्यामेंद्र शर्मा, नारायन शर्मा थे। तभी सुनील कुमार उर्फ बंटी, ठाकुर दास, राजेश, कुलवीर समेत 6 लोगों ने लाठी डंडों एवं लोहे की सरिया से हमला कर दिया। सिर में सरिया के प्रहार से नारायन शर्मा घायल हो गये। अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पर जैतपुर पुलिस ने घायल संविदा कर्मी का मेडिकल कराया है। साथ ही जेई ने सीओ को भी घटना की जानकारी दी। सीओ के हस्तक्षेप पर जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि प्रधान सुनील कुमार उर्फ बंटी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन