फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on Dhaba workers for not playing film songs in agra

Agra: फिल्मी गाना नहीं बजाने पर ढाबे के कर्मचारियों पर हमला, मारपीट और पथराव में चार घायल

Tue, 19 Jul 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 07:43 PM IST
सार

ढाबे पर कांवड़िये खाना खा रहे थे। धार्मिक गीत बज रहा था, तभी कुछ लोग आए और गाने को बंद कर दिया। फिल्मी गाना बजाने को कहने लगे। मना करने पर ढाबा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
attack on Dhaba workers for not playing film songs in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में उस्मानपुर गांव के समीप ढाबे पर सोमवार की रात करीब 11 बजे फिल्मी गीत नहीं बजाने पर युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटने के बाद पथराव भी किया। हमले में चार लोग घायल हो गए। ढाबे पर तोड़फोड़ का भी आरोप है। हमले के दौरान ढाबे पर खाना खा रहे कांवड़ियों में दहशत फैल गई। वे डर के मारे वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हमले में घायल कौशल ढाबा के कर्मचारी केदार सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात 10 कांवड़िये खाना खा रहे थे। कांवड़ियों के कहने पर ढाबे पर धार्मिक गाना बजाया जा रहा था। आरोप है की सामने स्थित दूसरे ढाबे के कर्मचारी और छह युवक आए। धार्मिक गाना बंद कराने लगे। मना करने पर ढाबे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की। साथ ही पथराव भी कर दिया। 

विज्ञापन

घटना से दहशत में आए कांवड़िये 

ढाबे पर तोड़फोड़ भी करने का आरोप है। ढाबे पर पथराव और तोड़फोड़ देखकर खाना खा रहे कांवड़ियों में दहशत फैल गई। वे किसी तरह अपनी कांवड़ उठाकर वहां से बगैर खाना खाए निकल गए। हमले में केदार सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूरा और शैलेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

साझेदारी टूटने पर खुला है दूसरा ढाबा

पुलिस के मुताबिक कौशल ढाबा और दूसरे ढाबे के मालिक पहले एक साथ ढाबा चलाते थे। दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई। इसके बाद दूसरा ढाबा खोला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरा ढाबा खुलने के बाद दोनों एक दूसरे का ढाबा बंद करने का प्रयास करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed