फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on bjp mla Puran Prakash in mathura

मथुराः बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश के काफिले पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

Mon, 06 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 06 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
attack on bjp mla Puran Prakash in mathura
बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश

बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश पर रविवार की देर शाम को हमला किया गया। विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला चीता में सभा करके लौट रहे थे। महावन रोड पर उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने एक तेज धमाका भी सुना था। अब यह गोलियों का था या फिर कुछ और उन्हें नहीं पता।  

विज्ञापन


विधायक पूरन प्रकाश रविवार की सुबह को आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शाम को वह नगला चीता गांव गए थे। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद अपने काफिले के संग वापस लौट रहे थे। उनके काफिले में पांच गाड़ियां थीं। जब वह नगला चीता और महावन के बीच पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी पर पत्थर लगे। गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। शीशा टूटकर उनके शरीर पर भी गिरा। विधायक ने बताया कि उन्होंने एक धमाका भी सुना था। अब यह धमाका फायरिंग थी या कुछ और कहा नहीं जा सकता है।  
विज्ञापन


बोले विधायक, ठाकुर जी ने बचा लिया 
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि मुझ पर पहले भी दो बार हमले हो चुके हैं। इस बार तो ठाकुर जी ने बचा लिया। पत्थर बिल्कुल उनके पास शीशे पर लगा था। फोन पर हुई बातचीत में विधायक ने बताया कि वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। सीओ राकेश कुमार का कहना है कि अगर विधायक तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed