फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on agra student in australia Shubham discharged from hospital

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम को अस्पताल से मिली छुट्टी, 35 दिन तक रहे अस्पताल में

Sun, 13 Nov 2022 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

किरावली की पैठ गली निवासी शुभम गर्ग आस्ट्रेलिया में शोधार्थी हैं। उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। वह अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन
Attack on agra student in australia Shubham discharged from hospital
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्ट्रेलिया में हमले में घायल शुभम की हालत में सुधार हुआ है। 35 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह अपने भाई के साथ होटल के कमरे में रह रहा है। हालांकि उसकी दवाई चलती रहेंगी। उधर, बेटे के पूरी तरह से ठीक होने के लिए परिजन ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। मां-पिता उसके पास जाने के लिए पासपोर्ट के बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किरावली स्थित पैठ गली निवासी शुभम गर्ग (28) शोध करने आस्ट्रेलिया गया है। 6 अक्तूबर को वह किराया देने के लिए एटीएम से 800 डालर निकालकर कमरे पर आ रहा था। तभी उस पर एक हमलावर ने चाकू से हमला बोला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर ने शुभम के पेट और चेहरे पर 11 वार किए थे। उसके रूम पार्टनर भुवन ने पुलिस और परिजन को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


तब से शुभम का आस्ट्रेलिया के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में शुभम की देखभाल के लिए भाई रोहित भी चला गया था। शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि उसे 10 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह छोटे भाई के साथ होटल में रह रहा है। उसकी दवाई चल रही हैं। उसके पूरी तरह से ठीक होने के लिए वह रोजाना ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। बेटे से रोजाना हाल-चाल भी पूछते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

सत्यापन पूरा, पासपोर्ट का इंतजार 

शुभम के पिता रामनिवास और मां कुसुम गर्ग बेटे की देखभाल के लिए काफी परेशान हैं। वह बेटे के पास जाना चाहते हैं। सरकारी खर्चे पर जाने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर रखा है। जल्द पासपोर्ट के लिए जिलाधिकारी नवनीत चहल से भी गुहार लगाई है। 9 नवंबर को भी सभासद सुंदर लाल बंसल, छीतरमल बंसल, योगेश बंसल के साथ जिलाधिकारी से मिले थे। पासपोर्ट के लिए सत्यापन का काम पूर्ण हो चुका है। पासपोर्ट बनते ही वे भी बेटे की देखभाल के लिए ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे। पिता और परिवार के अन्य लोगों ने सहयोग के लिए अमर उजाला का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed