{"_id":"637104e16590b52dd602243f","slug":"attack-on-agra-student-in-australia-shubham-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम को अस्पताल से मिली छुट्टी, 35 दिन तक रहे अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम को अस्पताल से मिली छुट्टी, 35 दिन तक रहे अस्पताल में
Sun, 13 Nov 2022 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:23 PM IST
सार
किरावली की पैठ गली निवासी शुभम गर्ग आस्ट्रेलिया में शोधार्थी हैं। उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। वह अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्ट्रेलिया में हमले में घायल शुभम की हालत में सुधार हुआ है। 35 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह अपने भाई के साथ होटल के कमरे में रह रहा है। हालांकि उसकी दवाई चलती रहेंगी। उधर, बेटे के पूरी तरह से ठीक होने के लिए परिजन ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। मां-पिता उसके पास जाने के लिए पासपोर्ट के बनने का इंतजार कर रहे हैं।
किरावली स्थित पैठ गली निवासी शुभम गर्ग (28) शोध करने आस्ट्रेलिया गया है। 6 अक्तूबर को वह किराया देने के लिए एटीएम से 800 डालर निकालकर कमरे पर आ रहा था। तभी उस पर एक हमलावर ने चाकू से हमला बोला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर ने शुभम के पेट और चेहरे पर 11 वार किए थे। उसके रूम पार्टनर भुवन ने पुलिस और परिजन को सूचना दी थी।
तब से शुभम का आस्ट्रेलिया के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में शुभम की देखभाल के लिए भाई रोहित भी चला गया था। शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि उसे 10 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह छोटे भाई के साथ होटल में रह रहा है। उसकी दवाई चल रही हैं। उसके पूरी तरह से ठीक होने के लिए वह रोजाना ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। बेटे से रोजाना हाल-चाल भी पूछते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान