फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Additional District Judge after collision between car and bike in Agra fir against 40 accused

यूपी: आगरा में अपर जिला जज पर हमला, पिता और गनर से की मारपीट; कार में भी आग लगाने की कोशिश

Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
सार

मई चौराहे पर जवाहर इंटर कॉलेज के सामने शराब के नशे में आए बाइक सवार ने कार में चालक साइड पर टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। न्यायिक अधिकारी ने कार को रुकवा। इसके बाद बाइक सवार को गलत ड्राइविंग के बाबत समझाया तो वह गाली देने लगा। साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Attack on Additional District Judge after collision between car and bike in Agra fir against 40 accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने पर समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया। न्यायिक अधिकारी, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की। जान से मारने और कार में आग लगाने की कोशिश की। न्यायिक अधिकारी ने परिवार सहित किसी तरह कार ले जाकर अपनी बचाई। मुख्य आरोपी ने कार का शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र और 30-40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी के अनुसार, घटना 24 अक्तूबर की है। अलीगढ़ न्यायालय की कोर्ट संख्या पांच में तैनात अपर जिला जज अली मुस्तफा पिता गुलाम मुस्तफा, मां और गनर के साथ लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली इंटरचेंज से उतरकर वह आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर आए। मई चौराहे पर जवाहर इंटर कॉलेज के सामने शराब के नशे में आए बाइक सवार ने कार में चालक साइड पर टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। न्यायिक अधिकारी ने कार को रुकवा। इसके बाद बाइक सवार को गलत ड्राइविंग के बाबत समझाया तो वह गाली देने लगा। अपना नाम भूपेंद्र निवासी गोविंदपुर बताया। कहा कि वह बीएसएफ में जवान है। अपने समर्थन में 30-40 लोग बुला लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


112 पर किया काल, नहीं मिली पुलिस सहायता
न्यायिक अधिकारी ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा कि हमलावरों ने उनसे, उनके पिता और गनर से मारपीट शुरू कर दी। उनके पिता की नाक और दोनों हाथों की कलाइयों में चोटें आईं। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और कार में आग भी लगाने का प्रयास किया। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए कार को किसी तरह वहां से निकाला। भूपेंद्र ने कार पर हेलमेट या किसी अन्य वस्तु मारकर पिछला शीशा तोड़ दिया। उन्होंने 112 पर सूचना दी मगर मौके पर सहायता नहीं मिली। उन्होंने थाना प्रभारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोविंदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस निवासी भूपेंद्र और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

कार में बाइक की टक्कर के बाद मारपीट की गई थी। मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed