{"_id":"60e48a248ebc3e9eb00d9d29","slug":"attack-in-the-rivalry-of-the-main-election-seven-injured-agra-news-agr4986877142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान चुनाव की रंजिश में हमला, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान चुनाव की रंजिश में हमला, सात घायल
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव सबलपुर में प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर खेत में कार्य करते लोगों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने घायलों का उपचार और डॉक्टरी मुआयना कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हमले में सौदान सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, कुलदीप कुमार, गौरीशंकर और इसका भाई बनी सिंह घायल हुए हैं। बनी सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि प्रधान पद के चुनाव में अपनी बिरादरी के प्रत्याशी राजकमल बघेल उर्फ जीतू का समर्थन किया था। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह राजपूत विजयी हुए। राजकमल का समर्थन करने को लेकर वीरेंद्र सिंह राजपूत के परिवारीजन रंजिश मानने लगे।
इसी रंजिश के चलते सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत पर धान की रोपाई के दौरान वर्तमान प्रधान वीरेंद्र सिंह राजूपत, इसका लड़का हरवेश, बालिस्टर योगी, उदयवीर सिंह, राजपाल, शिव कुमार, मुनीष उर्फ रंगीला, कमल सिंह, देवेंद्र उर्फ जेलू, राहुल और नवीन हाथों में लाठी-डंडे, सरिया, तमंचा लेकर आ गए। हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव को लेकर रंजिश में हमला करने की तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।