फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack in domestic dispute, four people injured

घरेलू विवाद में हमला, चार लोग घायल

Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attack in domestic dispute, four people injured
बाह। बासौनी के हरलाल पुरा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। जिनमें महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी ब्रजभान सिंह ने बताया कि विवाद के बाद उपेंद्र पक्ष ने उसके घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडों के हमले में ब्रजभान सिंह, पुत्र लोक प्रताप, अनुज, पुत्रवधू सपना घायल हो गए। आरोप है कि दोपहर से पुलिस को कई बार फोन किया गया। पर, शाम को पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से लोक प्रताप और सपना को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ब्रजभान सिंह ने बताया कि दोपहर में उपेंद्र पक्ष ने गाली-गलौज की थी। जिसकी एक बजे कॉल कर पुलिस से शिकायत की। चार बजे हमला होने की शिकायत की। लेकिन पुलिस करीब 5.30 बजे मौके पर पहुंची। समय से पुलिस पहुंच जाती तो हमला टल सकता था। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चित्राहाट के पई गांव में बुधवार को आशीष कुमार के घर के बाहर गांव के ही राजीव कुमार, आनंद कुमार गाली गलौज कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। इधर, बाह पुलिस ने पारिवारिक विवाद में मंगदपुर के सौरभ का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed