{"_id":"5b3b23af4f1c1b5d178b45a8","slug":"attack-in-dalit-groom-s-marriage-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दलित की बारात पर हमला, महिलाओं के साथ बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दलित की बारात पर हमला, महिलाओं के साथ बदसलूकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक दलित की बारात पर कुछ रसूखदार लोगों ने हमला बोल दिया। दुल्हन के घर वालों को पीटा और बारात में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की।
इतना ही नहीं शादी के पंडाल में पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
मथुरा के गोवर्धन निवासी जय उर्फ यतेंद्र पुत्र नेम सिंह की शादी सलेमपुर में रामस्वरूप की बेटी से तय हुई थी। सोमवार रात चढ़त की रस्म अदा की जा रही थी।

दूल्हे के परिजन और महिलाएं नाच रही थीं। तभी कुछ ठाकुर जाति के युवक वहां पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। बरातियों ने मना किया तो मारपीट पर उतारु हो गए।
आरोप है कि अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और बरातियों पर हमला बोल दिया गया। इसमें कई बराती घायल हुए। दुल्हन के पिता रामस्वरूप, भाई ओमवीर और बनवारी पहुंचे तो उन्हें भी पीटा।
वहीं महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। इसके बाद सभी विवाह के पंडाल में पहुंच गए और वाहनों में तोड़फोड़ की।
थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फेरे कराए गए।