फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attached the property of former block chief Rampal Singh Yadav in Firozabad

फिरोजाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव की संपति कुर्क

Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

जसराना के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास जैसे अपराध के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Attached the property of former block chief Rampal Singh Yadav in Firozabad
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की जमीन पर लगाया कुर्की का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के जसराना के हिस्ट्रीशीटर आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव की करोड़ों रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपति को जब्त करने का आदेश दिया था। मंगलवार को एसडीएम ने पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए जसराना देहात एवं पचवा में हिस्ट्रीशीटर की जमीन को अपने अधीन में लिया। 

विज्ञापन


थाना जसराना के हिस्ट्रीशीटर आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह पर 28 अप्रैल 2021 को उप्र गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। आरोप है कि पूर्व ब्लाक ने गिरोह बनाकर चल-अचल संपत्ति को अर्जित किया है। इस मामले में सात जुलाई 2021 को संपत्ति कुर्क करने के आदेश हुए हैं। इसमें रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या, हत्या के प्रयास जैसे अपराध के आर्थिक लाभ से काफी चल-अचल संपत्ति अर्चित करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के आदेश जारी हुए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा, सीओ देवेंद्र सिंह, तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, कोतवाल फतेह बहादुर सिंह ने मय पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई करते हुए पचवा एवं जसराना देहात में रामपाल सिंह की जमीनों पर कुर्क होने का सरकारी बोर्ड लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर रामपाल सिंह की पचवा एवं जसराना देहात की जमीनों पर सरकारी बोर्ड लगाया गया है। कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed