{"_id":"622e2f2ab96e591d9937b4d1","slug":"atms-were-also-given-during-the-bank-holidays-mainpuri-news-agr5270830173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की छुट्टी में एटीएम भी दे गए दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की छुट्टी में एटीएम भी दे गए दगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दो दिन की बैंकों की छुट्टी में एटीएम भी लोगों को दगा दे गए। कैश निकालने के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कहीं भी कैश नहीं मिली। किसी एटीएम में कैश नहीं थी तो कहीं ताला लटका रहा।
द्वितीय शनिवार के चलते 12 मार्च और रविवार के चलते 13 मार्च को बैंक बंद हैं। इस दौरान नगद के लिए एटीएम ही एकमात्र सहारा है। रविवार को भांवत चौराहा, बस स्टैंड पर लगे एटीएम पहुंचने वाले लोग परेशान नजर आए।
---
कचहरी रोड पर ताला लगा मिला
शहर के कचहरी रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर एटीएम लगा हुआ है। इस में कैश डेबिट कम क्रेडिट मशीन लगी है। ऐसे में यहां कैश मिलने की उम्मीद लोगों को रहती है। रविवार को यहां दिनभर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर भी बंद मिला
एसबीआई की बैंक शाखाएं और एटीएम जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के पास हैं पर शहर के स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम हमेशा बंद रहता है। रविवार को भी ये एटीएम नहीं खुला।
शटर पूरे दिन गिरा रहा
स्टेशन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा संचालित है। इसके बाहर लगे एटीएम पर दिन भर कैश निकालने के लिए लोग पहुंचते रहे। पूरे दिन यहां शटर बंद रहा और लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
---
लोगों की बात
-एटीएम अब केवल नाम के ही बचे हैं। कभी एटीएम खराब होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है तो कभी कैश ही नहीं होता है। ऐसे में लोग कैश के लिए परेशान होते रहते हैं।
-राजू चौहान, कृष्णा नगर।
-जब बैंकों का अवकाश न भी हो तो भी एटीएम में कैश मिलना असंभव ही है। बैंक वालों की मनमानी के चलते कैश के लिए लोगों को लाइनों में ही खड़ा होना पड़ता है।
-धीरज श्रीवास्तव, करहल रोड।
-लंबी छुट्टी के दौरान एटीएम में प्रतिदिन कैश लोड किया जाना बहुत जरूरी है। लेकिन छुट्टी से पहले एक बार ही बस कैश लोड किया जाता है। जो एक ही दिन में खत्म हो जाता है।
-नंदकिशोर वर्मा, बजाजा बाजार।
-बैंकों ने लोगों को सुविधा के लिए एटीएम शुरू किए थे। लेकिन अब यही एटीएम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। लोग बस यहां चक्कर लगाते रहते हैं पर कैश नहीं मिलता है।
-चंद्रप्रकाश, बैंक कॉलोनी।
---
-प्रयास रहता है कि बैंकों के अवकाश के दौरान एटीएम में कैश उपलब्ध रहे। जिन बैंकों के एटीएम उपलब्ध नहीं है उनकी जानकारी की जाएगी। संबंधित बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजकर सुधार कराया जाएगा।
अनिल प्रकाश तिवारी, एलडीएम।