{"_id":"6ac80b5033fcae90140435c1","slug":"athletes-displayed-their-prowess-in-running-and-javelin-throw-agra-news-c-25-agr1067-1180305-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दौड़ और भाला फेंक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दौड़ और भाला फेंक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 09 Oct 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में पश्चिमी क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जाउपुरा के गोपाल प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज के रिजवान द्वितीय रहे।
इसी तरह 400 मीटर में देव प्रथम और अंकित द्वितीय रहे। 600 मीटर में वंश प्रथम और अविनाश द्वितीय रहे। 800 मीटर में राजेंद्र प्रथम, सोनू द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। गोला फेंक में जीपाल प्रथम और अमित द्वितीय रहे। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में भाला फेंक में मोहित प्रथम, गौतम द्वितीय और नील तृतीय रहे। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में मोंटी प्रथम रहे। निर्णायक मंडल में केपी सिंह यादव, सौरभ सिंह, अवधेश कुमार यादव और पुष्पेंद्र कुमार रहे। आयोजन मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार के निर्देशन में हुआ।