फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atals house lies in ruins awaiting its transformation into a museum

Agra News: खंडहर पड़ा अटल का घर, संग्रहालय बनने का इंतजार

Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Atals house lies in ruins awaiting its transformation into a museum
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक जन्मभूमि बदहाल पड़ी है। घर खंडहर में बदल चुका है। आसपास बबूल और झाड़ियां उग आई हैं। अटल स्किल फाउंडेशन ने इस खंडहर पर प्रस्तावित अटल संग्रहालय बनाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


फाउंडेशन ने इस संबंध में सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मांगपत्र सौंपा है। उपमुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस पर उचित कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। बटेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक जन्मभूमि और घर की बदहाली निराशाजनक है। तीर्थ बटेश्वर निवासी अटल स्किल फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन वाजपेयी ने उपमुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


प्रस्तावित संग्रहालय का अधूरा कार्य
सचिन वाजपेयी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से अटल की पैतृक जन्मभूमि पर संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित था। ठेकेदार ने संग्रहालय का निर्माण करने के बजाय केवल लोहे की जाली लगाकर खानापूर्ति कर दी है। यह कार्य प्रस्तावित योजना के अनुरूप नहीं है। इस अधूरे कार्य पर उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश से अटल स्किल फाउंडेशन के अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मभूमि पर भव्य अटल संग्रहालय के निर्माण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री का पैतृक आवास है। यहां सारा विकास कार्य पर्यटन विभाग करा रहा है। संग्रहालय निर्माण के लिए तहसीलस्तर से कोई रिपोर्ट मांगी जाएगी, तो उपलब्ध कराई जाएगी।-विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी बाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed