फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atalpuram: Lottery for 374 plots to open today

अटलपुरम : आज खुलेगी 374 भूखंडों की लॉटरी

Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Atalpuram: Lottery for 374 plots to open today
अटलपुरम टाउन​शिप
आगरा। ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में फेज-1 में सेक्टर-2 व 3 के 374 भूखंडों की लॉटरी मंगलवार को सूरसदन में खुलेगी। 759 लोगों ने भूखंड खरीद के लिए बुकिंग कराई थी। सुबह 10:30 बजे से लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही टाउनशिप में तीन फेज हैं। फेज-1 में सेक्टर-1 में 250 से अधिक भूखंड बिक चुके हैं। सेक्टर-2 और 3 के भूखंडों के लिए 7 नवंबर तक आगरा विकास प्राधिकरण ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। 783 लोगों ने बुकिंग कराई। 24 लोगों के आवेदन निरस्त हो गए।
विज्ञापन

अब 759 दावेदारों के बीच 374 भूखंडों का लॉटरी ड्रॉ से आवंटन होगा। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि फेज-2 में सेक्टर-4 व 5 के लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर आवासीय भूखंड की दर हैं। बुकिंग के लिए आवेदकों को भूखंड राशि का 10 प्रतिशत धनराशि जमानत राशि के तौर पर जमा करानी होगी। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक के बावजूद खड़ी हुआ कॉम्प्लेक्स सील
आगरा। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और रोक के बावजूद तीन मंजिल व्यावसायिक कॉम्पलेक्स खड़ा हो गया। सोमवार को एडीए प्रवर्तन दल ने पश्चिमपुरी में राकेश कुमार गौतम के भूखंड संख्या एक बनाए जा रहे इस कॉम्पलेक्स को सील किया। इसमें नीचे दुकानें और ऊपर व्यावसायिक हॉल थे। 294 वर्ग मीटर में अनधिकृत रूप से खड़े हुए इस निर्माण पर रोक लगाने के लिए एडीए ने 4 सितंबर को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed