{"_id":"5b7d33fc42c792465c2c9c5a","slug":"atal-bihari-vajpayee-asthi-kalash-yatra-will-reached-mathura-24-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में 24 को आएगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में 24 को आएगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा विभिन्न शहरों से गुजरते हुए 24 अगस्त को पहुंचेगी। यहां शहर भ्रमण के बाद ताजनगरी आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा के स्वागत की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश की विभिन्न पवित्र नदियों में विसर्जित की जा रही हैं। इसी प्रक्रिया में अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को मथुरा पहुंच रही है। लखनऊ से यह यात्रा आगरा होते हुए 24 अगस्त को दोपहर एक बजे मथुरा जनपद सीमा में रैपुरा जाट पर प्रवेश करेगी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा टाउनशिप, सौंख मंडी चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा से होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्क डैंपियर नगर रुकेगी। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के समक्ष अस्थि कलश को रखा जाएगा। यहां दर्शन, विदाई व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा गुरुद्वारा, होलीगेट, जनरलगंज व यमुना पल्लीपार होते हुए राया कट एक्सप्रेसवे से अगले गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो जाएगी। यह जानकारी निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने दी।
विज्ञापन