फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Associated with convicted junior engineer Firozabad

दोषी अवर अभियंता लघु सिंचाई को फिरोजाबाद किया संबद्घ

Sun, 12 Jun 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Associated with convicted junior engineer Firozabad
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर में हुए रिचार्ज पिट फर्जीवाड़े में दोषी अवर अभियंता लघु सिंचाई को फिरोजाबाद संबद्घ किया गया है। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने संबद्घीकरण का आदेश जारी किया है। जल्द ही उच्च स्तर से भी मामले में कार्रवाई हो सकती है। इसके चलते दोषियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

रिचार्ज पिट निर्माण के नाम पर हुए फर्जीवाड़े को ‘अमर उजाला’ ने उजागर किया था। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने आठ अधिकारियों के माध्यम से जांच कराई थी। इसमें फर्जीवाड़ा साबित होने पर बीडीओ घिरोर यदुवीर सिंह, अवर अभियंत लघु सिंचाई राजेंद्र सिंह और लेखाकार घिरोर ब्लॉक वीरेंद्र सिंह के निलंबन के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। इसी मामले में लघु सिंचाई विभाग ने कार्रवाई की है। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई पीएन गौतम ने अवर अभियंता लघु सिंचाई राजेंद्र सिंह को अपने कार्यालय फिरोजबाद से संबद्घ कर लिया है। संबद्घीकरण का आदेश जारी किया गया है, लेकिन अधीक्षण अभियंता को आदेश की प्रति नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई कर रहे हैं जांच
मामले में अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई मेरठ सर्किल आरए सिंह अवर अभियंता की भूमिका और निर्माण की जांच कर रहे हैं। इसके लिए वे दो दिन पहले घिरोर पहुंचे थे लेकिन विद्यालयों का अवकाश होने के चलते और ब्लॉक का बाबू अवकाश पर होने के चलते जांच पूरी नहीं हो सकी। जल्द ही वे दोबारा जांच के लिए आएंगे। इसके बाद ही जांच पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता लघु सिंचाई राजेंद्र सिंह के अधिशासी अभियंता कार्यालय फिरोजाबाद से संबद्घीकरण की जानकारी मिली है। अब तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं हो सकी है। जल्द ही इस बारे में जानकारी की जाएगी।
-आरए सिंह, अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई सर्किल मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed