{"_id":"614f688d8ebc3efadd1c8044","slug":"assembly-elections-2022-evms-will-be-examined-from-28-agra-news-agr509036211","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: ईवीएम की 28 से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: ईवीएम की 28 से होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सरकारी मशीनरी जुट गई है। चुनाव में प्रयोग होने वाली ईवीएम की चेकिंग का काम जिले में 28 सितंबर से प्रारंभ होगा। जिले में बूथों के हिसाब से ईवीएम को चेकिंग करके उनको जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में सुरक्षित रखवाया जाएगा। इसके लिए हैदराबाद से सात इंजीनियरों की टीम शीघ्र ही जिले में आएगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वेयर हाउस को खुलवाया जाएगा।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के पांचों विधानसभा के हिसाब से ईवीएम की जांच एवं खराब ईवीएम को सुधारने का कार्य 28 सितंबर से जिले में प्रारंभ होगा। ईवीएम को जांच करने के साथ उनको ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी के सात इंजीनियरों की टीम जिले में दस्तक देगी। इसमें आकाश कुमार मंडल, मोनिका सिंह, आर तमिल इलाकिया, मोहम्मद इमरान अंसारी, गोपाल केशोराय, गोगू गगन रेड्डी, अभिलाष गुप्ता शामिल है।
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रभारी अधिकारी ईवीएम, वीवीपैट जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के परिप्रेक्ष्य में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी का कार्य 28 सितंबर से प्रारंभ कराएं। वेयर हाउस की चाबी वरिष्ठ कोषाधिकारी से प्राप्त कर लें।