{"_id":"5cbcb5c4bdec2214760a04bc","slug":"assembly-by-elections-on-agra-north-seat-processing-starts-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन आज से, जानिए कितनी जमानत राशि देंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन आज से, जानिए कितनी जमानत राशि देंगे प्रत्याशी
Mon, 22 Apr 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
EVM
उत्तर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नामांकन कक्ष में चुनिंदा लोग ही दाखिल हो सकेंगे।
विधायक जगन प्रसाद गर्ग का 10 अप्रैल को हार्टअटैक से निधन हो गया था। तब से यह सीट खाली है। निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव की तिथि की घोषणा की। इसके तहत 19 मई को होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने रविवार को कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक साथ लाना होगा।

Trending Videos
वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक साथ लाने होंगे। प्रस्तावक का नाम उसी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। निर्वाचन के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) को रिटर्निंग आफीसर (आरओ) बनाया गया है। सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक, सहकारी समितियां और उप प्रभागीय वनाधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफीसर (एआरओ) बनाया गया है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र और सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने उपचुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान उन्हें चुनाव संबंधी जानकारी दी गई।