फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assaulting pregnant Women in wedding ceremony after abortion Fir Against five in Kitwali Police

एटाः शादी समारोह में गर्भवती से मारपीट, गर्भपात के बाद पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2019 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Assaulting pregnant Women in wedding ceremony after abortion Fir Against five in Kitwali Police
मारपीट का शिकार हुईं महिलाएं - फोटो : ani
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। जहां, शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का गर्भवती भी शिकार हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसका गर्भपात हो गया है।
विज्ञापन


शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर गर्भवती महिला और उसके परिजनों से दबंगों ने मारपीट कर दी। इससे गंभीर हुई महिला का गर्भपात हो गया। इसकी रिपोर्ट महिला के पति ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इमरान पुत्र मंजूर अली अपनी पत्नी तबस्सुम, मां मेहराज एवं बहन शहनाज के साथ 27 जून को किदवई नगर शादी समारोह में गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसी समय वहां डीजे पर नाचने को लेकर साबिर पुत्र हुसैन निवासी कबूरपुरा बदायूं सहित पांच लोगों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने उसकी मां, बहन एवं गर्भवती पत्नी तबस्सुम की लात घूंसों से मारपीट कर दी। 

मारपीट में उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर घायल हो गई। उसे परिजन उपचार के लिए आगरा अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। इससे गुस्साए परिजन शहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 

दबंगों की मारपीट से गंभीर हुई महिला पांच माह की गर्भवती थी। मारपीट के बाद महिला का गर्भपात होने के बाद परिजनों में करुण क्रंदन फैला हुआ था। वे बच्चे की याद करके बार-बार बिलख रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed