{"_id":"6268f0e287526f1ed37f5c28","slug":"assault-on-priest-of-kali-mata-temple-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: काली माता मंदिर के पुजारी से अभद्रता, मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: काली माता मंदिर के पुजारी से अभद्रता, मारपीट करने का आरोप
Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
सार
जिले के घिरोर थाना क्षेत्र में स्थित काली माता देवी मंदिर के पुजारी के साथ युवक ने अभद्रता कर दी। पुजारी ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत वीर गिरि महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसागंज मार्ग पर कोसमा स्थित काली मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर युवक ने पुजारी की पिटाई कर दी, उनकी दाढ़ी नोंच ली। पुजारी ने चंदा के 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कुरावली के गांव नानामऊ निवासी वीर गिरि महाराज कोसमा में सिरसागंज रोड स्थित काली माता मंदिर में पुजारी हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे गांव कासगंज निवासी श्रीनिवास शराब के नशे में धुत होकर वहां आया। बाइक खड़ी करके वह मंदिर परिसर में शराब पीने लगा। पुजारी ने मना किया तो वह भड़क गया और हमला कर दिया। पुजारी की पिटाई करते हुए उनकी दाढ़ी को नोंच ली।
पुजारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। पुजारी का आरोप है कि युवक चंदे के 25 हजार रुपये भी छीन ले गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से बाइक को कब्जे में लिया है। पुजारी के साथ हुई अभद्रता की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सीओ कुरावली विजय प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।