फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   assault on priest of Kali Mata temple in mainpuri

मैनपुरी: काली माता मंदिर के पुजारी से अभद्रता, मारपीट करने का आरोप

Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

जिले के घिरोर थाना क्षेत्र में स्थित काली माता देवी मंदिर के पुजारी के साथ युवक ने अभद्रता कर दी। पुजारी ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
assault on priest of Kali Mata temple in mainpuri
मंदिर के महंत वीर गिरि महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसागंज मार्ग पर कोसमा स्थित काली मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर युवक ने पुजारी की पिटाई कर दी, उनकी दाढ़ी नोंच ली। पुजारी ने चंदा के 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कुरावली के गांव नानामऊ निवासी वीर गिरि महाराज कोसमा में सिरसागंज रोड स्थित काली माता मंदिर में पुजारी हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे गांव कासगंज निवासी श्रीनिवास शराब के नशे में धुत होकर वहां आया। बाइक खड़ी करके वह मंदिर परिसर में शराब पीने लगा। पुजारी ने मना किया तो वह भड़क गया और हमला कर दिया। पुजारी की पिटाई करते हुए उनकी दाढ़ी को नोंच ली।
विज्ञापन


पुजारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। पुजारी का आरोप है कि युवक चंदे के 25 हजार रुपये भी छीन ले गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से बाइक को कब्जे में लिया है। पुजारी के साथ हुई अभद्रता की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीओ कुरावली विजय प्रताप ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed