फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asian Games 2023 Shivangi Dubey will compete with Thai wrestler

Asian Games 2023: यूपी के कासगंज की शिवांगी लड़ेंगी नेपाल की ओर से कुश्ती, थाईलैंड की पहलवान से मुकाबला

Wed, 04 Oct 2023 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 03:44 PM IST
सार

थाईलैंड की पहलवान से कुश्ती लड़ने के लिए कासगंज के सोरोंजी की रहने वाली शिवांगी दुबे चीन पहुंच गई हैं। यहां उनका मुकाबला  थाईलैंड की पहलवान से होगा।
 

विज्ञापन
Asian Games 2023 Shivangi Dubey will compete with Thai wrestler
शिवांगी दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरोंजी की बेटी शिवांगी दुबे 19वें एशियन गेम्स में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंगलवार को चीन के हांगझोऊ पहुंच गईं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में शिवांगी दुबे का मुकाबला थाईलैंड की पहलवान से होगा। गुरुवार को चीनी समयानुसार सुबह 10 बजे से कुश्ती शुरू होगी।
विज्ञापन


शिवांगी दुबे सोरोंजी के मोहल्ला बाहर दहलान निवासी राजू दुबे की पुत्री हैं। शिवांगी की ननिहाल नेपाल के डडेलधुरा में है। उसकी शिक्षा दीक्षा ननिहाल में हुई। बचपन से ही शिवांगी की रुचि कुश्ती में रही। वर्ष 2021 में नेपाल के राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण पदक व एशियन गेम में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। इससे पहले 2019 में कुश्ती में तीन स्वर्ण पदक जीत कर वह एशिया चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन


शिवांगी के पिता राजू दुबे ने कहा कि उनकी बेटी मातृभूमि सोरोंजी व नेपाल दोनों का नाम रोशन कर रही है। भूपेश शर्मा, रानू कोठेवार, आलोक शर्मा, अभिषेक दुबे, कपिल पंडित, मोहित तिवारी आदि ने चीन के एशियन गेम्स में शिवांगी की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed