फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI stops UPT guides in Sikri in agra

UP: सीकरी में एएसआई ने रोक दिए यूपीटी के गाइड...रोजी-रोटी पर संकट, अधीक्षण पुरातत्वविद से की ये मांग

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

एएसआई ने फतेहपुर सीकरी में स्टेट गाइडों के प्रवेश पर रोक लगाई है। ऐसे में गाइडों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
ASI stops UPT guides in Sikri in agra
फतेहपुर सीकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने फतेहपुर सीकरी में यूपी टूरिज्म के लाइसेंस वाले स्टेट गाइडों का प्रवेश रोक दिया है। इससे स्टेट गाइडों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्टेट गाइडों ने शुक्रवार को अधीक्षण पुरातत्वविद को पत्र लिखकर प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन


स्टेट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि एएसआई ने 27 अक्तूबर को फतेहपुर सीकरी में स्टेट गाइडों के प्रवेश पर रोक लगाई है। यह आदेश उनके लिए है, जिनके पास मूल अनुमोदित वैध गाइड लाइसेंस नहीं है, लेकिन जिन गाइडों के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के बाद आ चुके हैं, उन्हें भी रोका जा रहा है। वर्ष 2009-10 बैच के यूपीटी स्टेट गाइड लाइसेंस की नवीनीकरण प्रक्रिया चार माह से चल रही है।
विज्ञापन


अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2015 में आदेश दिया था कि वर्ष 2009-10 बैच कोई भी यूपीटी गाइड अपनी आजीविका से वंचित न रहे। उनके लिए रिफ्रेशर कोर्स भी चल रहे हैं। 8 बैच कोर्स पूरा कर चुके हैं, जबकि 2 बैच जल्द शुरू होने वाले हैं। स्टेट गाइडों ने अपने लाइसेंस और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश पर्यटन के आगरा कार्यालय जमा करा दिए थे। उन्हें बताया गया है कि नवीनीकरण की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टूरिज्म भेज चुका पत्र
उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने एएसआई के आदेश के एक दिन बाद 28 अक्तूबर को ही अधीक्षण पुरातत्वविद को पत्र भेज दिया था, लेकिन एएसआई की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। स्टेट गाइड एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिथा कुमार से मिलने के लिए शुक्रवार को पहुंचा, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। एसोसिएशन ने उन्हें पत्र सौंपा है, जिसमें सीकरी में गाइडों को प्रवेश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed