फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI investigated got cracks in Diwan-e-Aam of Agra Fort it has not come in Shivaji Jayanti program

आगरा किला के दीवान-ए-आम में दरारें: शिवाजी महाराज की जयंती समारोह के बाद एएसआई ने कराई जांच, नहीं मिली क्षति

Wed, 21 Feb 2024 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

आगरा किला के दीवान-ए-आम में दरारें आई हैं। शिवाजी महाराज की जयंती समारोह के बाद एएसआई ने इसकी जांच कराई है। इसमें इस वर्ष कोई क्षति नहीं मिली है। 

विज्ञापन
ASI investigated got cracks in Diwan-e-Aam of Agra Fort it has not come in Shivaji Jayanti program
आगरा किला के दीवान-ए-आम में दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा किला में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लगातार दूसरे साल आगरा किला के दीवान-ए-आम में महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान ने जन्मोत्सव मनाया। बीते साल से सबक लेते हुए इस बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और संगठन के सदस्यों ने कई इंतजाम ऐसे किए, जिससे दीवान ए आम में बीते साल आई दरारें और चौड़ी नहीं हुईं।

विज्ञापन


मंगलवार को एएसआई अधिकारियों ने दीवान ए आम की जांच की। इसमें पाया कि बीते साल की दरारों में लगाया गया टिलटेल ग्लास बरकरार है। तेज आवाज से दरार चौड़ी होने पर यह टूट जाता, लेकिन किसी जगह दीवान आम की छत या दीवारों पर क्षति नहीं पाई गई।

विज्ञापन

जल्द पूरा हो जाएगा मरम्मत का काम

इसकी रिपोर्ट भी एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को सौंपी गई है। आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि साउंड सिस्टम समेत कई उपाय ऐसे किए गए। ताकि पिछली बार की तुलना में इस बार कम शोर हुआ। एएसआई के अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया था। जांच रिपोर्ट में कोई क्षति नहीं मिली है। बीते साल के कार्यक्रम के दौरान आई दरारों और प्लास्टर में आई चटकन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज में ट्राइपॉड के वीडियो वायरल

ताजमहल में सेंट्रल टैंक और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म के आगे कैमरों के ट्राइपॉड ले जाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इस पर गाइड एसोसिएशन ने एएसआई और सीआईएसएफ अधिकारियों से बात की। एएसआई के मुताबिक ट्राइपॉड को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है, जबकि सीआईएसएफ की जांच में ट्राइपॉड अंदर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed