{"_id":"65d6ac3b1c55a0e6210d96f5","slug":"asi-decided-not-to-allow-programs-after-programs-of-chhatrapati-shivaji-jayanti-organized-in-agra-fort-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा किला में नहीं मनेगा कोई जश्न: छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम के बाद एएसआई ने लिया निर्णय, अब अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किला में नहीं मनेगा कोई जश्न: छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम के बाद एएसआई ने लिया निर्णय, अब अनुमति नहीं
Thu, 22 Feb 2024 07:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:37 AM IST
सार
आगरा किला में अब कोई जश्न नहीं मनेगा। छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम के बाद एएसआई ने कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
तिरंगी रोशनी से जगमग आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में आगरा किला के दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी जयंती के दो कार्यक्रम होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तय किया है कि अब भविष्य में दीवान-ए-आम परिसर में जश्न, संगीत आदि के कार्यक्रम नहीं होंगे। इसकी अनुमति महानिदेशक स्तर से नहीं दी जाएगी। किले के दीवान-ए-आम में आई दरारों और मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
19 फरवरी को आगरा किला के दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। एक साल पहले इसी कार्यक्रम के दौरान आवाज का स्तर ज्यादा होने से धमक के कारण 450 साल से ज्यादा पुराने किले के दीवान-ए-आम की दीवारों में दरारें आ गई थीं।
विज्ञापन
ऐतिहासिक स्मारक को क्षति न पहुंचे, इसलिए पुरातत्व महानिदेशक ने अब भविष्य में अनुमति न देने का निर्णय लिया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जो दिक्कतें सामने आई हैं, वो न बढ़ें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन