फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI confiscated British era coins

Agra News: एएसआई ने ब्रिटिशकालीन सिक्के जब्त किए

Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
ASI confiscated British era coins
बिछवां के गांव सहारा में मिले ब्रिटिशकालीन सिक्को की गिनती व जांच करते एएसआई की टीम।
बिछवां (मैनपुरी)। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सहारा में शनिवार को मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान मिले ब्रिटिश कालीन सिक्के रविवार देर रात गांव जाकर पुलिस ने बरामद कर लिए। कुल 49 सिक्के खुदाई में मिलने की बात सामने आई है। इधर, सोमवार को गांव में एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा एएसआई टीम के साथ पहुंची। एएसआई ने पाया कि यह गांव टीले पर बसा है। संभवतः एक शताब्दी पूर्व, जो भी यहां रहता होगा, उसने सिक्कों को पोटली में बंद कर सुरक्षा के लिहाज से जमीन में दबा किया होगा। एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि सहारा के रहने वाले हरिश्चंद्र चौहान की जमीन से नींव खुदाई के दौरान यह सिक्के मिले हैं। हरिशचंद्र के पास से 34, जेसीबी चालक आलोक कुमार निवासी कुंजलपुर के पास से 10 और खुदाई के दौरान निकली मिट्टी के परिवहन में लगे ट्रैक्टर के चालक रमाकांत निवासी कुंजलपुर के पास से 5 सिक्के बरामद हुए हैं। थाना बिछवां पुलिस ने लिखत-पढ़त में इनकी बरामदगी की है। ये सिक्के एएसआई की टीम को सौंपे गए हैं। सहारा के रहने वाले हरिश्चंद्र चौहान की जमीन से नींव खुदाई के दौरान शनिवार देर शाम जेसीबी चालक आलोक कुमार निवासी कुंजलपुर को यह सिक्के मिले थे। पहले जमीन में 90 सिक्के मिलने की बात सामने आई थी, जिसके संबंध में ग्रामीणों ने कहा था कि जेसीबी चालक ने 50 खुद रख लिए और ट्रैक्टर के चालक रमाकांत निवासी कुंजलपुर को 40 सिक्के दे दिए थे। रात में ही गांव में इस बात की चर्चा हो गई। रविवार सुबह गांव में पंचायत हुई। इसमें हरिशचंद्र को 75 सिक्के, 10 सिक्के जेसीबी चालक आलोक को तथा पांच सिक्के ट्रैक्टर चालक रमाकांत को देने की बात कही गई। मगर, मामला 49 सिक्कों के मिलने और उनके बंटवारे का निकला। पुलिस जानकारी होने पर रविवार रात जब गांव में पहुंची तो पहले तो संबंधितों से ऐसी कोई बात होने से मना कर दिया। जब पुलिस ने मुकदमे का भय दिखाया तो सभी सिक्के पेश कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed