{"_id":"6395ca98f49c0c04c875f73d","slug":"ashish-murder-case-one-more-accused-arrested-reward-of-10-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम
Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
सार
आरोपी गीतम सिंह यादव ने बताया कि घटना के दिन उसके बच्चों और पड़ोस में रहने वाले भूरी सिंह के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें कहासुनी होने के बाद उसने भूरी सिंह के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चर्चित आशीष हत्याकांड के फरार चल रहे दस हजार के इनामी गीतम सिंह यादव को पुलिस ने रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को सुधीर यादव निवासी मोहल्ला रहट गली ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसके भाई आशीष के सिर में लोहे की रॉड मार कर हत्या कर देने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में गीतम सिंह यादव सहित चार भाइयों को नामजद कराया था। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष फरार तीनों आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने दस हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बचे एक आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसपी ने पकड़े गए आरोपी का नाम गीतम सिंह यादव निवासी काजी टोला रहट गली बताया है। आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
गीतम सिंह यादव ने बताया कि घटना के दिन उसके बच्चों और पड़ोस में रहने वाले भूरी सिंह के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें कहासुनी होने के बाद उसने भूरी सिंह के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। इसी दौरान गुस्से में उसके भाई प्रीतम ने आशीष के सिर में लोहे की रॉड मार दी, जिससे आशीष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला

बच्चों के विवाद में हुई थी घटना