फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ashish murder case One more accused arrested reward of 10 thousand

आशीष हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम

Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
सार

आरोपी गीतम सिंह यादव ने बताया कि घटना के दिन उसके बच्चों और पड़ोस में रहने वाले  भूरी सिंह के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें कहासुनी होने के बाद उसने भूरी सिंह के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया।

विज्ञापन
Ashish murder case One more accused arrested reward of 10 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चर्चित आशीष हत्याकांड के फरार चल रहे दस हजार के इनामी गीतम सिंह यादव को पुलिस ने रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर  लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन


ये है मामला  

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को सुधीर यादव निवासी मोहल्ला रहट गली ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसके भाई आशीष के सिर में लोहे की रॉड मार कर हत्या कर देने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में गीतम सिंह यादव सहित चार भाइयों को नामजद कराया था। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष फरार तीनों आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने दस हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बचे एक आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसपी ने पकड़े गए आरोपी का नाम गीतम सिंह यादव निवासी काजी टोला रहट गली बताया है। आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में हुई थी घटना 

गीतम सिंह यादव ने बताया कि घटना के दिन उसके बच्चों और पड़ोस में रहने वाले  भूरी सिंह के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें कहासुनी होने के बाद उसने भूरी सिंह के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। इसी दौरान गुस्से में उसके भाई प्रीतम ने आशीष के सिर में लोहे की रॉड मार दी, जिससे आशीष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed