फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha worker dies due to truck collision on flyover in Agra

आगरा: फ्लाइओवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत, घर लौटते समय हादसा

Tue, 22 Feb 2022 08:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 08:20 PM IST
सार

आगरा के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Asha worker dies due to truck collision on flyover in Agra
मृतक आशा कार्यकर्ता वंदना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर दो बजे ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। वह टक्कर से बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया है। आशा कार्यकर्ता की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


खंदौली के राम नगर निवासी वंदना पत्नी विपिन शर्मा मंगलवार को गांव के रहने वाले बबलू के साथ कलेक्ट्रेट काम से आई थी। दोपहर दो बजे बबलू के साथ बाइक पर घर जा रही थीं। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

ट्रक के पहिए की चपेट में आने से हुई मौत

वह बाइक से गिर गई, जिससे ट्रक के पहिए की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वंदना के पति चाय की दुकान चलाते हैं। उनका 11 साल का बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर कब्जे का चल रहा है विवाद

परिवार के लोगों ने बताया कि वंदना का अपने रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। उन्होंने रिश्तेदार से एक मकान का बैनामा कराया था। मगर, रिश्तेदार कब्जा नहीं दे रहे थे। इसको लेकर एक साल पहले मारपीट भी हुई थी। इस में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से ही परिवार में विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर वंदना परेशान थीं। आए दिन उन्हें कलेक्ट्रेट भी आना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed