{"_id":"64a41c1e8cc84064b5044f49","slug":"asadhi-purnima-2023-pooja-that-is-performed-for-milch-animals-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऐसी पूजा जो की जाती है दुधारू पशुओं के लिए, युवा खेलते हैं आग से; जानें क्या है वर्षों पुरानी प्रथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऐसी पूजा जो की जाती है दुधारू पशुओं के लिए, युवा खेलते हैं आग से; जानें क्या है वर्षों पुरानी प्रथा
Tue, 04 Jul 2023 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:48 PM IST
सार
पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुपालकों के द्वारा अषाढ़ी पूर्णिमा पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता वर्षों पुरानी है, जिसके अनुसार ये पूजा होने के बाद दुधारू पशुओं को होने वाली बीमारियां उनके पास दूर-दूर तक नहीं भटकती हैं।
विज्ञापन
दुधारू पशुओं के लिए पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कस्बा जैथरा में वर्षों पुरानी प्रथा के अनुसार दुधारू पशुओं की सुरक्षा के लिए पूजा की गई। ये पूजा प्रतिवर्ष हिन्दू माह अषाढ़ी पूर्णिमा पर होती है। मान्यता है कि इस पूजा से पशुओं में होने वाली बीमारियां नहीं होती हैं और वे सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
पशुओं की सुरक्षा के लिए नगरवासी प्रतिवर्ष हिन्दू माह अषाढ़ी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नगर में पूजा हुई। इस प्रथा में नगर के युवक मां काली एवं बजरंग बली के स्वरूप रखकर आग से जलता हुआ खप्पर उठाते हैं। इसके बाद नगर के पशुपालकों के दरवाजे पर रखी मटकियों को फोड़ पशुओं के निरोग रहने की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नगर में स्थित मां गामादेवी के मन्दिर पर शाम चार बजे से सैकड़ों किलो धूप सामग्री से रात 10 बजे तक हवन हुआ। हवन के बाद पूरे नगर के चारों तरफ नगर के निवासी जयवीर सिंह ने दूध व जल की धार लगाई। जबकि गुलेश कुमार उर्फ गुल्ला व उनके साथियों ने मां काली व हनुमान के रूप में खप्पर लेकर नगर के सभी पशुपालकों के दरवाजे पर जाकर मटकियों को फोड़ा।
नगर देवी से पशुओं की सुरक्षा व निरोग रहने की कामनाएं की गईं। जितेन्द्र सिंह उर्फ जन्ट चच्चा, अमन, चन्दन, श्यामू, योगेश, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।