फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Artisan of Mumbai businessman ran away with three kilos of gold

मुंबई के कारोबारी का पौने तीन किलो सोना लेकर भाग आया कारीगर

Mon, 13 Sep 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Artisan of Mumbai businessman ran away with three kilos of gold
आगरा। मुंबई के कारोबारी का पौने तीन किलोग्राम सोना कारीगर लेकर आगरा भाग आया। उसकी तलाश में दो दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस आई। शनिवार को शाहगंज क्षेत्र से आरोपी के भाई को पकड़ लिया। उससे 2.127 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया गया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। बाकी सोना कारीगर के पास है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

धनौली, मलपुरा निवासी राजेश दिवाकर मुंबई में एक कारोबारी की फर्म पर सोने के जेवरात बनाने का काम करता था। पिछले दिनों कारोबारी ने उसे जेवरात बनाने के लिए पौने तीन किलोग्राम सोना दिया था। आरोप है कि वह सोना लेकर भाग आया। इस पर कारोबारी ने कारीगर से संपर्क का प्रयास किया। मगर, बातचीत नहीं हो सकी। बाद में कर्मचारी के परिजनों से बात की। उनसे कहा कि चोरी किया सोना लौटा देंगे तो मुकदमा दर्ज नहीं कराएंगे। घरवालों ने सोना दिलाने की बात कही, लेकिन आरोपी सोना देने के लिए तैयार नहीं हुआ। राजेश घर से सोना लेकर चला गया।
विज्ञापन

इस पर दो दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस आगरा आई। आरोपी की लोकेशन थाना शाहगंज क्षेत्र में मिल रही थी। पुलिस ने राजेश के भाई विपिन को शनिवार सुबह पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। थाना शाहगंज के प्रभारी ने बताया कि आरोपी के भाई विपिन से 2.127 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया। बाकी सोना लेकर राजेश फरार है। महाराष्ट्र पुलिस विपिन को ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी विपिन को ले गई, जबकि राजेश की तलाश में टीम ने आगरा में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed