फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Article 370 A Wave of Happiness in Kashmiri Migrants in Agra

कश्मीर में बसने की फिर जागी उम्मीद, सालों पहले पलायन कर चुके कश्मीरियों में खुशी की लहर

Tue, 06 Aug 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Article 370 A Wave of Happiness in Kashmiri Migrants in Agra
कश्मीर से पलायन के बाद आगरा में बसे डॉ. अशोक रैना, आरके कोठा - फोटो : अमर उजाला
सालों पहले कश्मीर से पलायन कर चुके कश्मीरियों में धारा 370 हटने के बाद वहां बसने की फिर से उम्मीद जाग गई है। सरकार के फैसले से वे काफी खुशी हैं। कहते हैं, कभी जिस तरह से उन्हें कश्मीर से खदेड़ा गया था, केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब वही जमीन फिर से अपनी सी लगने लगी है।
विज्ञापन


शहर में कई कश्मीरी परिवार रहते हैं। वहां के हालातों के चलते दशकों पहले उन्हें परिवार सहित पलायन करना पड़ा। कई शहरों में कुछ साल गुजारने के बाद उन्होंने आगरा के स्थायी निवासी हो गए। यहां के समाज में पूरी तरह से घुल-मिल चुके हैं। फिर भी कश्मीर जाने की कसक उनके दिल में है। 
विज्ञापन


डॉ. अशोक रैना का कहना है कि हम लोग कठुआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्ष 1988 में हमें अपना घर छोड़ना पड़ा। कई शहरों में रहे। बाद में कई साल पहले आगरा आकर बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कभी सोचा नहीं था कि हमें फिर से अपने घर लौटने का मौका मिल पाएगा। धारा 370 हटने के बाद से टूटी हुई उम्मीद फिर से जाग गई है। हम जैसे तमाम लोगों का सपना अब पूरा हो सकता है।

आरके कोठा कहते हैं कि हम मूलरूप से श्रीनगर के रहने वाले हैं। पढ़ाई-लिखाई वहीं पूरी हुई। इसके बाद कुछ साल सरकारी नौकरी भी की। मगर, वहां के हालातों के चलते वर्ष 1989 में हमें श्रीनगर छोड़ना पड़ा।

मैंने कई दूसरे शहरों में नौकरी की। वर्ष 2012 में आगरा में आकर बस गए। लेकिन, श्रीनगर हमेशा दिल में रहा। वहां के खाने की खुशबू, अपने लोगों का अहसास, बहुत याद आता रहा। धारा 370 खत्म होने के बाद फिर से अपने श्रीनगर लौटने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed