{"_id":"63039e450106c87ae96041fc","slug":"arson-in-three-places-in-the-medicare-center-of-air-force-station-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: वायुसेना स्टेशन के मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी, कोर्ट मार्शल से खफा सार्जेंट पर वारदात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वायुसेना स्टेशन के मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी, कोर्ट मार्शल से खफा सार्जेंट पर वारदात का आरोप
Mon, 22 Aug 2022 08:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:48 PM IST
सार
आगरा के वायुसेना स्टेशन परिसर में आगजनी का मामला सामने आया है। इस मामले में वायुसेना के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने थाना शाहगंज में दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वायुसेना स्टेशन परिसर स्थित मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई। मामले में विभागीय जांच कराई गई। इसके बाद दो कर्मचारियों को नामजद करते हुए थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कोर्ट मार्शल से खफा सार्जेंट पर एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि घटना 16 अगस्त की तड़के की है। मुकदमे में लिखा है कि वायुसेना स्टेशन परिसर के मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई थी। पहली आग भंडार कक्ष में लगाई, जिसमें दो फोटोस्टेट मशीन जल गईं। दूसरी और तीसरी आग एक कक्ष में लगाई, जिसमें एक मेज पर रखे सरकारी कागजात जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि घटना 16 अगस्त की तड़के की है। मुकदमे में लिखा है कि वायुसेना स्टेशन परिसर के मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई थी। पहली आग भंडार कक्ष में लगाई, जिसमें दो फोटोस्टेट मशीन जल गईं। दूसरी और तीसरी आग एक कक्ष में लगाई, जिसमें एक मेज पर रखे सरकारी कागजात जल गए।
विज्ञापन
दो सार्जेंट पर लगा आरोप
एयरफोर्स स्टेशन की शुरुआती जांच में दो आरोपी सार्जेंट (एलएसी) सूरज एस मेडिकल असिस्टेंट और एलएसी अतुल नाथ ऑटो टेक मिले। अतुल नाथ ने वायुसेना अधिकारी के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने सार्जेंट सूरज एस द्वारा घटना करना बताया है।
विज्ञापन
हाल ही में सूरज एस का कोर्ट मार्शल किया गया है। अतुल नाथ को भी साथ के शिविर में कारावास की सजा दी गई थी। मुकदमे में लिखा है कि अनुमान लगाया जा रहा है कि सार्जेंट सूरज ने ही अतुलनाथ और कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे कि वो एयरफोर्स से बदला ले सकें, जिससे ज्यादा से ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकें।