फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrived at Arjun Nagar Gate from airport in 40 minutes in Khatara bus, back pain

खटारा बस में 40 मिनट में एयरपोर्ट से अर्जुन नगर गेट पहुंचे, हुआ पीठ दर्द

Sat, 05 Mar 2022 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Arrived at Arjun Nagar Gate from airport in 40 minutes in Khatara bus, back pain
आगरा। खटारा बस में 40 मिनट में खेरिया हवाई अड्डे से अर्जुन नगर गेट पहुंचे। 50 रुपये का टिकट दिया फिर भी सामान के साथ खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। इससे पीठ में दर्द हो गया। ये हम नहीं कह रहे, ऐसी शिकायत बेंगलुरु से आगरा पहुंची एक महिला यात्री नीता शर्मा ने कमिश्नर से की है।
विज्ञापन

खेरिया हवाई अड्डे से अर्जुन नगर गेट तक यात्रियों को खटारा बसों से लाया जा रहा है। मुंबई और बेंगलुरु से आगरा तक का हवाई सफर महज दो घंटे का है, लेकिन आगरा हवाई अड्डे से अर्जुन नगर गेट तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट का वक्त लग रहा है। जिस खटारा बस से एयरपोर्ट गेट से अर्जुन नगर गेट तक यात्रियों को छोड़ा जा रहा है, वह महज एक किमी की दूरी तय करने का 50 रुपये किराया वसूल रही है, जबकि विमान से बिना किसी परेशानी के हवाई यात्री 4.50 से पांच रुपये प्रति किमी का किराया चुकाकर आगरा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर से की शिकायत में नीता शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां और परिवार के चार लोगों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु से आगरा आई थीं। बस में सफर के दौरान उनकी 75 वर्षीय मां की पीठ में एयरपोर्ट गेट से अर्जुन नगर गेट तक के सफर से दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बेंगलुरु, मुंबई फ्लाइट के दौरान 300 से ज्यादा यात्री आते हैं, जिनके लिए बसों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इन बसों की कंडीशन खराब होने की यात्री शिकायत करते हैं। यह बदल दी जाएं तो यात्रियों का फीडबैक अच्छा मिलेगा और उन्हें भी सहूलियत हो जाएगी। - एए अंसारी, निदेशक, एयरपोर्ट
मुंबई से आगरा आने पर 10 मिनट में बैगेज लेकर एयरपोर्ट से बाहर आ गए, पर अर्जुन नगर गेट पर जिस बस से आए, उसमें खड़े होकर सफर किया और 50 रुपये भी देने पड़े। आधे घंटे तक इंतजार के बाद बस आई। ऐसी खटारा बसें एयरपोर्ट से हटा देनी चाहिए। - सुमित विभव, यात्री
ट्रेन की परेशानी से बचने के लिए फ्लाइट से आई, पर अर्जुन नगर गेट तक जो खटारा बस चलाई है, उसके झटकों ने पीठ दर्द से परेशान कर दिया। सामान के साथ खड़े होकर आना पड़ा। ये बसें हटा देनी चाहिए। एयरपोर्ट तक कार, टैक्सी को अनुमति दी जाए। - नीता शर्मा, यात्री
एयरपोर्ट परिसर में संचालन के लिए अच्छी हालत में मार्को पोलो बस एयरपोर्ट अथॉरिटी को तब तक के लिए दी गई थी, जब तक कि अथॉरिटी अपनी निजी बस का इंतजाम नहीं करती है। परिसर में सिटी बस संचालन की कोई व्यवस्था नहीं है। उपलब्ध बस केवल दो लाख किमी चली हुई है, जबकि इसकी मियाद अभी 10 साल बाकी है। - मनोज कुमार पुंढीर, महाप्रबंधक, आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड

अक्तूबर से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या बढ़ी तो हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई। आगरा से बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने के बाद अक्तूबर से दिसंबर तक यात्रियों की संख्या अच्छी रही। नवंबर में मुंबई उड़ान बंद होने के बाद यात्री घटे। यही हाल जनवरी और फरवरी का रहा, जब मुंबई उड़ान स्थगित की गई तो जनवरी और फरवरी में हवाई यात्रियों की संख्या दिसंबर के 8625 यात्रियों से घटकर 5308 रह गई। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण जनवरी और फरवरी में आगरा मुंबई, आगरा अहमदाबाद फ्लाइट बंद कर दी गई थी और लखनऊ फ्लाइट कई बार यात्रियों की बुकिंग न होने के कारण कैंसिल की गई।
माह हवाई यात्री
अक्तूबर 8913
नवंबर 7090
दिसंबर 8625
जनवरी 5308
फरवरी 5072
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed