{"_id":"5dcb10ff8ebc3e5b322d7e95","slug":"arrest-warrant-against-former-mp-chaudhary-babulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Wed, 13 Nov 2019 10:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
chaudhary babulal
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के पूर्व भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ 2012 के आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। वह तीनों में तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने एसएसपी बबलू कुमार को आदेश दिया है कि आरोपी को 16 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश किया जाए।
विज्ञापन
तीनों केस स्पेशल जज (एमपी/एमएलए) उमाकांत जिंदल में चल रहे हैं। तीनों में चार्जशीट 2012 में ही दाखिल हो गई थी। कोर्ट ने एसएसपी को लिखा है कि इस मामले में जारी वारंट तामील करा लिए गए लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। यह मामला 26 साल पुराना है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने समर्थकों के साथ कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी थी।
विज्ञापन