{"_id":"5e9c77d28ebc3e77377aa707","slug":"arrest-mainpuri-news-agr4385282114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर घर में बना रहा था अवैध शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर घर में बना रहा था अवैध शस्त्र
विज्ञापन
19एमएनपी-14-किशनी पुलिस की हिरासत में अवैध असलाह फेक्टरी संचालित करने वाला आरोपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी/कुसमरा। थाना पुलिस ने गांव कमलनेर में हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश देकर अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। हिस्ट्रीशीटर अवैध रूप से शस्त्र फैक्टरी चला रहा था। पुलिस ने मौके से अधबने तमंचे, उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा है।
गांव कमलनेर निवासी संजय हिस्ट्रीशीटर है। वह अपने घर पर ही तमंचा फैक्टरी चला रहा था। सूचना पर रविवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने कुसमरा चौकी प्रभारी के साथ टीम बनाकर संजय के घर पर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से संजय को तमंचा बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक देसी तमंचा, 13 अधबने तमंचा, तीन हथौड़ा, एक आरी, एक ड्रिल मशीन, पंखा आदि उपकरण बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।