फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangements should be made to prevent dengue: District Magistrate

डेंगू से बचाव के पुख्ता किए जाएं इंतजाम:जिलाधिकारी

Thu, 02 Sep 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made to prevent dengue: District Magistrate
मैनपुरी। जिले में वायरल के साथ ही डेंगू के मरीज मिलने और बुखार से मरीजों की मौत पर जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डेंगू और बुखार से बचाव के लिए अपने-अपने विभाग से लोगों को जागरूक कर रोकथाम की व्यवस्था कराएं। जहां डेंगू के मरीज मिलें वहां तीन दिन के अंदर रोकथाम की सारी व्यवस्थाएं की जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुये कहा कि मानसून के दौरान डेंगू आउटब्रेक की सूचना प्राप्त हुई है। कुछ जगह स्क्रब टाइफस के मामले भी पाए गए हैं। बच्चों, वयस्कों की मृत्यु भी हुई है। डीएम ने कहा कि डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण धनात्मक पाए गए रोगियों के क्षेत्र में त्वरित एवं तीव्र गति से किए जाएं।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में एक या अधिक डेंगू रोगी पाए जाते हैं तो डेंगू से प्रभावित पूरे ग्राम, क्षेत्र, मोहल्ले में टीम भेजकर जल संग्रहित सभी पात्रों को खाली कराते हुए प्रजनन श्रोतों को समाप्त कराया जाए। ऐसे श्रोत जिनका संग्रहित जल हटाना संभव न हो तो ऐसी स्थिति मे चिह्नित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक पुष्ट डेंगू रोगी के घर एवं आस-पास के 50 घरों में पाइरिथ्रन का छिड़काव किया जाए। एक्टिव केस सर्च ,सोर्स रिडक्शन, जन सामान्य को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किये जाने संबन्धी गतिविधियां आदि का संपादन कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों में लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed