{"_id":"5af9bc644f1c1bdd408b532c","slug":"arpit-chaturvedi-got-asian-international-student-award-in-usa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये भारतीय युवा बना एशिया का 'बेस्ट इंटरनेशनल स्टूडेंट', अमेरिका में लहराया परचम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये भारतीय युवा बना एशिया का 'बेस्ट इंटरनेशनल स्टूडेंट', अमेरिका में लहराया परचम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अर्पित चतुर्वेदी- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी के पौत्र अर्पित चतुर्वेदी ने अमेरिका में सुहागनगरी के साथ देश का नाम रोशन किया है।
अर्पित अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एमपीए (मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) का कोर्स कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने अर्पित को इस वर्ष एशिया का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल स्टूडेंट घोषित किया है।
यूनिवर्सिटी ने अर्पित को 'द कार्नेल सेलिबर एशियन इंटरनेशनल स्टूडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अर्पित को एशिया का इतना बड़ा पुरस्कार और सम्मान मिलने पर परिवारीजनों में खुशी छा गई है।

अर्पित चतुर्वेदी ने फिरोजाबाद के सेंटजोंस स्कूल और किड्स कार्नर स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से एमबीए का कोर्स किया।
अर्पित ने भारत सरकार की नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हॉर्मनी के लिए काम किया। वो प्रमुख निर्यातक एवं कांग्रेस प्रवक्ता अतुल चतुर्वेदी एवं रचना चतुर्वेदी के पुत्र हैं।
पिता अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि अर्पित भारत सरकार समाज कल्याण मंत्रालय के अनुसूचित जाति आयोग में भी बतौर इंटर्न काम कर चुका है।