फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Around 150 Scholars Likely to Receive PhD Degrees at Ambedkar University Convocation

Agra University: तीन अगस्त को आगरा विवि का दीक्षांत समारोह, 150 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

Wed, 22 Jul 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 09:52 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तीन अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में करीब 150 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दिए जाने का प्रस्ताव है। कुलाधिपति ऑनलाइन माध्यम से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगी।

विज्ञापन
Around 150 Scholars Likely to Receive PhD Degrees at Ambedkar University Convocation
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार करीब 150 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान करने का प्रस्ताव है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को बृहस्पति भवन में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में इस पर सहमति भी बनी।
विज्ञापन


कुलपति ने सभी समितियों को समय पर तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए। दीक्षोत्सव में होने वाली गतिविधियों का समग्र विवरण एक आकर्षक बुकलेट में संकलित कर समारोह स्थल पर प्रदर्शित भी किया जाना है। वहीं सामाजिक सरोकारों के तहत विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को कुलाधिपति की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से संकलित 100 पुस्तकों के सेट बच्चों को अध्ययन के लिए भेंट किए जाएंगे। वहीं आगरा और इटावा की आंगनबाड़ियों के लिए करीब 600 आंगनबाड़ी किट वितरित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल के 10 विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ बचाओ विषय पर गीत, अभिनय और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही लोकनृत्य भी समारोह का आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में कुलाधिपति ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की शताब्दी यात्रा, स्थापना दिवस, वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों और समाज व विद्यार्थियों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

शिक्षकों को प्राचार्यों के साथ मिलेगा सम्मान
शिक्षक सम्मान समारोह में कुलाधिपति की ओर से सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों को उनके महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। सम्मान के बाद उनके साथ स्मृति छायाचित्र भी लिया जाएगा। वहीं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके माता और पिता दोनों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। पदक समिति के अनुसार पदकों से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस पर 24 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई हैं।


27 से वितरित होंगी पोशाकें
दीक्षांत समारोह की पोशाकों का वितरण 27 जुलाई से खंदारी परिसर स्थित गृह विज्ञान संस्थान से किया जाएगा। इसकी समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह होंगी। समारोह का पूर्ण रिहर्सल एक अगस्त को होगा। मंच संचालन की शुरुआत विश्वविद्यालय सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज की कार्यक्रम अधिशासी एवं जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना करेंगी जबकि मुख्य संचालन कुलसचिव अजय मिश्रा करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed