फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army soldiers save the young man life who trapped in hydra in mathura

मथुरा: टक्कर के बाद हाइड्रा में फंसा मोपेड सवार युवक, सेना के जवानों ने बचाई जान

Fri, 06 May 2022 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 06:25 PM IST
सार

मथुरा में टक्कर के बाद एक युवक हाइड्रा में फंस गया, जिससे उनकी जान पर बन आई। सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।  

विज्ञापन
Army soldiers save the young man life who trapped in hydra in mathura
हाइड्रा में फंसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चांदमारी रेलवे क्रॉसिंग (मछली फाटक) के पास ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर शुक्रवार को बेकाबू हाइड्रा की चपेट में आने से मोपेड सवार युवक उसमें फंस गया। पास में ही ट्रेनिंग कर रहे सैनिक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हाइड्रा के नीचे फंसे युवक को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल सेना अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया। युवक की हालत ठीक होने पर सदर बाजार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को करीब 11 बजे  35 वर्षीय सतीश पुत्र बांकेलाल निवासी साथनी, थाना इगलास अलीगढ़ निजी काम से जा रहा था। थाना सदर बाजार के मछली फाटक रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार हाइड्रा बेकाबू हो गया। रेलवे ओवरब्रिज से उतरते हाइड्रा ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मोपेड सवार युवक उसके नीचे आकर फंस गया। युवक को फंसा देख सेना के जवान वहां आ गए। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवक को हाइड्रा के नीचे से निकाला। उसे सेना अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

हाइड्रा की टक्कर से कार और टेंपो हुआ क्षतिग्रस्त 

स्टेट बैंक चौराहा की तरफ से हाइड्रा टैंक चौराहा की तरफ आ रहा था। हाइड्रा जब मुर्गा फाटक ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तभी ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गया। हाइड्रा की चपेट में डैंपियर नगर निवासी करन सिंह एडवोकेट की कार भी आने से क्षतिग्रस्त हो गई। एक सवारियों से भरा टेंपो भी क्षतिग्रस्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गा फाटक ओवरब्रिज पर हुए हादसे के कारण दोनों तरफ जाम लग गया। काफी देर तक जाम लगा रहा लेकिन सदर बाजार पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर सेना के जवानों ने रेस्क्यू करने के बाद जाम खुलवाने का भी काम किया। जवानों ने कुछ ही देर में जाम खुलवा कर आवागमन सुचारु किया।

हादसे के बाद हाइड्रा चालक हुआ फरार 

हादसा जिस जगह हुआ वह छावनी क्षेत्र में है और स्ट्राइक 1 कोर के मुख्यालय के सामने था। वहां सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। सदर बाजार पुलिस ने हाइड्रा को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं उसका चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि एक मोपेड सवार घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

भाजपा पार्षद ने की मांग, लगे ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी

डैंपियर नगर के भाजपा पार्षद राजेश सिंह पिंटू का कहना है कि आए दिन इस ओवरब्रिज के पास हादसे होते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस को यहां पर स्थायी रूप से ड्यूटी लगानी चाहिए, जिससे कि वाहन यातायात के नियमों का पालन करके चल सके। जल्द ही ऐसा कदम नहीं उठाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed