फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army personnel satyaveer singh martyred due to snow slide in kupwara district

बर्फीले तूफान में फंसकर मथुरा का लाल शहीद, जम्मू-कश्मीर में था तैनात

Sun, 31 Mar 2019 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
army personnel satyaveer singh martyred due to snow slide in kupwara district
शहीद जवान सत्यवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान में फंसकर मथुरा का लाल शहीद हो गया। जैसे ही यह खबर नौहझील के गांव खाजपुर में पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया। शहीद सैनिक के घर पर आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई सैनिक को लेकर केवल चर्चा करता दिखा।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव घाघौंली निवासी बनै सिंह ने रविवार को नौहझील के गांव खाजपुर पहुंचकर सत्यवीर (38) पुत्र स्व. देवी सिंह के शहीद होने की खबर दी तो घर में कोहराम मच गया। बनै सिंह का छोटा भाई मुकेश कुमार भी सत्यवीर के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात है। आसपास के ग्रामीणों की शहीद हुए सत्यवीर के घर पर भीड़ लग गई। हर कोई शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाता दिखा। ग्रामीणों की मानें तो शहीद सत्यवीर साल 2000 में जाट रेजिमेंट में 16वीं यूनिट में भर्ती हुआ था। शहीद होने की पुष्टि गांव के प्रधान दिलावर सिंह ने की। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव खाजपुर में लाया जाएगा। इसके बाद ही यहां सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों संग परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
शहीद सैनिक के एक बेटा और बेटी है। बच्चों के संग ही पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी पूरे परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। हर कोई सैनिक के शहीद होने से गमजदां दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed