{"_id":"66e6ab771005831db80d69ba","slug":"army-personnel-died-in-road-accident-in-agra-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छह दिन पहले छुट्टी पर आया था घर, यूं आई सैन्यकर्मी की मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छह दिन पहले छुट्टी पर आया था घर, यूं आई सैन्यकर्मी की मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले
Sun, 15 Sep 2024 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:10 PM IST
सार
ताजनगरी में एक सान्यकर्मी छह दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। यहां गाय को बचाने में सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे।
विज्ञापन
हरपाल सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सैन्य कर्मी की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य कर्मी की एक बेटी है। वह घर में इकलौते बेटे थे। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। यहां हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन
मलपुरा थाना क्षेत्र के मनकेड़ा गांव निवासी हरपाल सिंह 26 वर्षीय सेना में उत्तराखंड में तैनात थे। उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि छह दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। जल्दी उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था। शनिवार शाम को काम से रोहता आए थे।
विज्ञापन
लौटते समय बाइक के आगे गाय आने से हादसे का शिकार हो गए। घायल हरपाल को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी तीन साल की बेटी है। पिता बहादुर सिंह की पहले ही मौत हो गई थी। दो बहनें शादीशुदा हैं।
विज्ञापन