फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army Jawan open firing on the road in shikohabad

बीच सड़क पर खड़े होकर फौजी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में आ गए लोग

Tue, 03 Jul 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Tue, 03 Jul 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan open firing on the road in shikohabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में सोमवार रात को एक फौजी की करतूत से लोग दहशत में आ गए। फौजी बीच सड़क पर खड़े होकर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।   
विज्ञापन


जिससे सड़क के दोनों तरफ लोग दहशत के मारे खड़े हो गए, किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर फौजी को दबोच लिया। 

पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और चार कारतूस बरामद कर लिए। रिपोर्ट दर्ज कर फौजी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। मामला उरावर से भदान रोड पर न्यू अमरनाथ होटल के समीप का है।
विज्ञापन

जम्मू में तैनात है फौजी

थाना नगला खंगर के गांव फतेहपुरा निवासी अरुणकांत सिंह यादव 17 आरआर डोडा जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वो छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। सोमवार रात को उसकी करतूत से लोग डर गए। 

पुलिस ने बताया कि फौजी सोमवार रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल हाथ में लेकर उरावर से भदान जाने वाली सड़क पर खड़ा हो गया। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करने लगा। 

जिससे सड़क के दोनों तरफ यातायात रुक गया। कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सड़क पर दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर प्रभारी नगला खंगर दीपक चंद्र दीक्षित फोर्स के साथ पहुंचे और फौजी को दबोच लिया।

फौजी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और चार कारतूस भी बरामद कर लिए। उप निरीक्षक विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि फौजी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई के साथ ही आरोपी के उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज कर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed