{"_id":"3397ba63a9991ca0b3cba09a26bd39ab","slug":"army-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने में सक्षम: नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने में सक्षम: नरेंद्र सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 04 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बल आतंवादियों के मंसूबे नाकाम करने में सक्षम हैं। हमारी फौज के हौसले बुलंद हैं। पठानकोट जैसी किसी घटना को केंद्र सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। यह कहना है खनन एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का। रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से बात करते हुए पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ वे सभी देशों को एकजुट करने में लगे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बचाव करते हुए उन्होंने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया। कहा कि अरुण जेटली पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। बिहार में भाजपा की हार के सवाल पर वे कन्नी काट गए। कहा, संगठन से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।
इससे पूर्व नॉर्थ ईदगाह कालोनी पर भाजपा नेता विजय शिवहरे के निवास पर नरेंद्र सिंह तोमर का जोरदार स्वागत किया गया। यहां विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, हरद्वार दुबे, बेबीरानी मौर्य, विजय दत्त पालीवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर चौधरी, मधुसूदन शर्मा, अवधेश रावत, अजय त्यागी, मनोज शर्मा, राजकुमार पथिक आदि मौजूद थे।