{"_id":"67db919f58dcb93f2a0ccc8c","slug":"arms-smuggling-police-caught-gang-members-posing-as-customers-munger-highest-supply-of-pistols-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की तस्करी: ग्राहक बनकर पुलिस ने दबोचे गैंग के सदस्य, मुंगेर की पिस्टल की सबसे ज्यादा सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की तस्करी: ग्राहक बनकर पुलिस ने दबोचे गैंग के सदस्य, मुंगेर की पिस्टल की सबसे ज्यादा सप्लाई
Thu, 20 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:25 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने ऐसे गिरोह के सदस्यों को दबोचा है, जो मुंगेर से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। आगरा के साथ ही अलीगढ़ और फिरोजाबाद के तस्कर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों से जप्त किए गए अवैध हथियार
विस्तार
आगरा में तस्करी कर हथियारों की बिक्री करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसमें आगरा के साथ ही अलीगढ़ और फिरोजाबाद के तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस ने ग्राहक बनकर गैंग के सदस्यों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सामने आया कि युवकों का गैंग पिस्टल और तमंचे बेचता है। एक कोल्ड स्टोरेज मालिक ने भी पिस्टल खरीदी थी। वह भी पुलिस के रडार पर है।
मुंगेर (बिहार) से पिस्टल और तमंचे लाकर बेचने वाले गिरोह पूर्व में पुलिस पकड़ चुकी है। अब फिर से तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तस्कर हथियार लेकर आते हैं। 10 से 30 हजार तक में बेच देते हैं। उनके पास कारतूस नहीं होते हैं। मामले में एसीपी सदर विनायक भोसले के नेतृत्व में एक टीम लगी है। गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कितने लोग हथियार लेकर आ रहे हैं। कितने और काैन लोग अवैध हथियार खरीद रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें
विज्ञापन
पुलिस ने उठाए कई युवक, पूछताछ
पुलिस को पता चला कि फिरोजाबाद और आगरा के युवक हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। यह रंगबाज और बदमाश खरीद रहे हैं। आगरा के साथ ही फिरोजाबाद में दबिश देकर कुछ युवक पकड़े गए हैं। एक टीम शहर से बाहर गई है।