{"_id":"685cbbd9f94c912277086b7c","slug":"arms-license-fraud-weapons-not-confiscated-investigation-not-completed-questions-are-being-raised-on-stf-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: हथियार जब्त नहीं...जांच भी न हुई पूरी, STF की जांच पर उठ रहे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: हथियार जब्त नहीं...जांच भी न हुई पूरी, STF की जांच पर उठ रहे ये सवाल
Thu, 26 Jun 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:47 AM IST
सार
अवैध विदेशी हथियार और लाइसेंस के फर्जीवाड़े के मामले में एसटीएफ एक महीने बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद असलहा लाइसेंस और अवैध शस्त्र के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। केस दर्ज होने के एक माह बाद भी एसटीएफ किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
इस मामले में थाना नाई की मंडी में 24 मई को एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराया था। इसमें भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, मीडियाकर्मी शोभित चतुर्वेदी, राजेश कुमार बघेल, मोहम्मद जैद, अरशद, सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर आरोपी हैं।

Trending Videos
मामले की शिकायत शास्त्रीपुरम निवासी विशाल भारद्वाज ने गोरखपुर मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। इसके बाद जांच एसटीएफ को दी गई थी। आगरा यूनिट के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने 10 महीने पड़ताल की। शस्त्र लाइसेंस लेने में अनियमितता की बात सामने आई थी। विवेचना एसटीएफ को स्थानांतरित की गई अब विवेचना निरीक्षक हुकुम सिंह कर रहे हैं। मगर, 1 महीने बाद भी एसटीएफ की विवेचना अधूरी है।
विज्ञापन
सीबीआई जांच की मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मामले में मुख्तार अंसारी के गिरोह से कनेक्शन भी सामने आया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी शिकायत विवेचक को लेकर नहीं थी, बल्कि एक अधिकारी के दबाव डाले जाने पर थी।