Agra: जी-20 के प्रतिनिधि आने से पहले ताजमहल में नहीं दिखेंगे बंदर और कुत्ते, पुरातत्व विभाग निकालेगा टेंडर
ताजमहल में उत्पात मचाने वाले बंदरों को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग टेंडर निकालेगा। साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के आने से पहले ताजमहल में बंदर और कुत्ते नहीं दिखेंगे। चिह्नित 250 बंदरों को पकड़ने के लिए पुरातत्व विभाग टेंडर निकालेगा। फरवरी में जी-20 के प्रतिनिधि आने वाले हैं। सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आईजी आलोक कुमार ने मेहमानों के आगमन से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ताजमहल का दौरा किया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि ताजमहल को बंदर और कुत्तों से मुक्त किया जाएगा। बंदर पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ से अनुमति मिल गई है। नगर निगम बंदर और कुत्तों को पकड़ने का कार्य करेगा। साथ ही ताजमहल में अग्नि सुरक्षा मानकों का ऑडिट होगा। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। सभी गेटों पर चिकित्सा सुविधा होगी। ऑनलाइन टिकट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे पर्यटकों और वीआईपी मेहमानों को ताजमहल भ्रमण में कोई परेशानी न आए।
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
वीआईपी विजिट के दौरान ताजमहल में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। डीएम ने बताया कि ताजमहल का सुरक्षा घेरा और मजबूत किया जा रहा है। ताजमहल के आसपास सभी प्रकार की अस्थायी व्यावसायिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ के आईजी आलोक कुमार ने ताजमहल परिसर से लेकर चारों गेट का मुआयना किया।