फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AQI reached 307 in Agra elderly asthma and respiratory patients faced special difficulty in breathing

जहरीली हुई आगरा की हवा: सांस लेने में समस्या...घुट रहा दम, एक्यूआई पहुंचा 307; अस्थमा रोगियों को विशेष परेशानी

Thu, 24 Oct 2024 08:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 08:36 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा की हवा खराब हो गई है। यहां एक्यूआई 307 पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ा। बुजुर्ग, सांस और अस्थमा रोगियों को विशेष परेशानी हुई। 

विज्ञापन
AQI reached 307 in Agra elderly asthma and respiratory patients faced special difficulty in breathing
वायु प्रदूषण (सांकेतिक) - फोटो : Adobe stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को शहर की हवा में भी जहर घुलता रहा। इस सीजन में पहली बार संजय प्लेस और आवास विकास कॉलोनी के आसपास हवा की गुणवत्ता तय करने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है। दिल्ली की तरह पूरे दिन स्मॉग की चादर छाई रही। इससे बुजुर्ग, अस्थमा रोगियों, सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 19 विभागों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को लागू करने के लिए पत्र भेजा है।बुधवार को आगरा का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया, लेकिन यहां पांच स्टेशनों के जरिए क्षेत्रों की हवा की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जाती है। 

विज्ञापन

इनमें पांच में से दो जगह संजय प्लेस और आवास विकास कॉलोनी में हवा खराब दर्ज की गई। इनमें संजय प्लेस में एक्यूआई 307 और सेक्टर-तीन में 202 दर्ज की गई। एक्यूआई में सबसे ज्यादा प्रदूषक तत्व पर्टिकुलेट मैटर यानी पीएम 2.5 की मात्रा 380 तक पहुंच गई जो सेहत के लिए खराब है। 
 

संजय प्लेस में खतरनाक ढंग से पीएम-2.5 कणों की मात्रा बढ़ी है, जो सांस रोगियों के लिए खतरे का संकेत है। जहरीली हवा के बीच उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने 19 विभागों को पत्र भेजकर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय अपनाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed