{"_id":"5de7a2688ebc3e54eb2a8f63","slug":"aprajita-self-defense-tips-given-to-girl-students-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः संकट के समय पेन और बैक पिन को छात्राएं हथियार बनाएं, आत्मरक्षा के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः संकट के समय पेन और बैक पिन को छात्राएं हथियार बनाएं, आत्मरक्षा के दिए टिप्स
Thu, 05 Dec 2019 12:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
नंदगांव कस्बे के श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज में अपराजिता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हैदराबाद की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, शिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। साथ ही उन्हें बताया कि छात्राएं संकट के समय पेन, बैक पिन आदि को हथियार बनाएं। पुलिस हेल्पलाइन का भी सहारा जरूर लें।
प्रधानाचार्य रामजी वर्मा ने छात्राओं को महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं यूपी 100, वूमेन पॉवर लाइन, एंटी रोमियो दस्ता आदि के बारे में विस्तार से बताया।
राधेश्याम अग्रवाल ने महिला सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सलाह दी कि छात्राएं घर से निकलते समय सावधानी बरतें और परेशानी आने पर अपना धैर्य बनाए रखें। वीरेंद्रपाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सलाह दी।

अध्यापिका पूजा ने बताया कि छेड़छाड़ जैसे मामले में पीड़ित घटना छुपाने के बजाय सीधे वूमेन पॉवर लाइन या यूपी 100 पर तत्काल फोन कर सहायता लें। रणवीर चौधरी ने कहा कि आत्मसुरक्षा में किया गया हमला अपराध की श्रेणी में नहीं आता।
छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई सेवाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर अंजली, प्रीति, पृथ्वी, रेखा, राधा, राधिका, मीना, चंचल, बबली, दीपिका, किशोरी, आरती आदि मौजूद थीं।
छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई सेवाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर अंजली, प्रीति, पृथ्वी, रेखा, राधा, राधिका, मीना, चंचल, बबली, दीपिका, किशोरी, आरती आदि मौजूद थीं।