फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aprajita amar ujala Program in Arcadeian Public School Mathura

अपराजिता: समाजसेविका ने दिखाई छात्राओं को 'नई राह', किया जागरूक

Wed, 06 Nov 2019 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Nov 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Aprajita amar ujala Program in Arcadeian Public School Mathura
नौहझील के आर्केडियन पब्लिक स्कूल में अपराजिता के तहत शपथ लेतीं शिक्षिकाएं व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आज की महिला जागरूक हैं, वह अपने दम पर मंजिल हासिल करने में सक्षम हैं। ये वक्तव्य राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित समासेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के निकट स्थित आर्केडियन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अपराजिता के तहत ‘वैचारिक परिवर्तन से सुधरेगी नारी की दशा’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किए। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि परिवार से ही सोच बदलने की जरूरत है। माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि बेटा-बेटी एक समान ही समझें। परिवार में बहू को बेटी समझने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही बदलाव संभव है। भेदभाव निश्चित ही खत्म होगा। शिक्षिका शालू अरोरा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहीं हैं। महिलाओं को कमजोर कहना बिल्कुल गलत है, बल्कि उनको आत्मबल देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aprajita amar ujala Program in Arcadeian Public School Mathura
छात्राओं के सवालों का जवाब देती मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला
डॉ. गौतम ने छात्राओं के तमाम अनसुलझे सवालों के भी जवाब दिए। प्रबंधक संजय पाठक व प्रधानाचार्य एफआर खान ने भी विचार व्यक्त किए। अमर उजाला मुहिम अपराजिता के बैनर तले 150 छात्राओं ने शपथ ली। 

छात्राएं बोलीं थैंक्स ‘अमर उजाला’ 
नौहझील। अमर उजाला मुहिम अपराजिता के तहत आर्केडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा निधि, नेहा व मोनिका ने अमर उजाला को थैंक्स कहा। छात्राओं का कहना था कि अमर उजाला की मुहिम अपराजिता से आज बहुत कुछ सीखने को मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed